गोंडा। मंडल रेल प्रबंधक डॉ मोनिका अग्निहोत्री के निर्देश पर मंगलवार को विभिन्न ट्रेनों में बिना टिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत आरपीएफ एवं टिकट चेकिंग की संयुक्त टीम ने दो ट्रेनों में 518 यात्री बिना टिकट पकड़े गए।
गोरखपुर से पनवेल व बांद्रा जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों की चेकिंग के दौरान 518 बिना टिकट व अनियमितता ढंग से यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों से जुर्माने के तहत 1 लाख 81 हजार 300 रुपये वसूली की गई। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार, मंडल वाणिज्य निरीक्षक एएम चतुर्वेदी, आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार, सब इंस्पेक्टर छोटे लाल यादव, राणा प्रताप सिंह, केशव कुमार व प्लेटफार्म निरीक्षक केएल यादव सहित कई टीटीई व आरपीएफ के जवान मौजूद रहे। संवाद