करनैलगंज(गोंडा)। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की तरफ से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मंगलवार को पौराणिक स्थल सकरौरा घाट पर एक कार्यक्रम का आयोजन कर डॉ. मुखर्जी को नमन किया गया। नगर मंडल के सभी पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, भाजयुमो मोर्चा के अध्यक्ष व नामित सभासदों ने हिस्सेदारी की।
करनैलगंज के कादीपुर हनुमान मंदिर में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन करने के साथ उनकी याद में वृहद पौधरोपण कर पेड़ों को रक्षासूत्र बांधकर उनकी रक्षा व देखभाल का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि मुखर्जी ने अखण्ड भारत के संकल्प के लिए ही कश्मीर में धारा 370 हटाने के लिए व्यापक जन आंदोलन चलाया था। इस मौके पर जिला कार्यसमिति श्रीराम सोनी, सेक्टर संयोजक चंद्र कुमार शर्मा, अंकित गोस्वामी समेत ग्रामवासी मौजूद रहे। संवाद