फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से बहराइच रूट पर दौड़ेंगी ट्रेनें, सीआरएस ने किया स्पीड ट्रायल

विज्ञापन
फोटो-23-गोंडा रेलवे स्टेशन पर बहराइच रूट की ट्रेन का स्पीड ट्रायल करते सीआरएस। संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। गोंडा व बहराइच के लगभग 80 लाख लोगों के लिए खुशखबरी है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन 15 जनवरी से गोंडा से बहराइच रेलखंड पर विद्युत से ट्रेनों का संचालन करेगा। इसी के मद्देनजर गुरुवार को इस खंड पर पूर्वोत्तर परिमंडल के संरक्षा आयुक्त व सीआरएस का निरीक्षण हुआ। निरीक्षण के बाद विद्युत ट्रेन चलाकर स्पीड ट्रायल किया गया। जोकि सफल रहा।
विज्ञापन

बता दें कि इस मुद्दे को लेकर 12 दिन पूर्व ही अमर उजाला ने खुलासा किया था कि आगामी 15 जनवरी से गोंडा से बहराइच के बीच 61 किलोमीटर रेलखंड पर विद्युत से ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इसी क्रम में गुरुवार को पूर्वोत्तर परिमंडल के संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) मोहम्मद लतीफ व मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने इस रेलखंड का निरीक्षण किया।
सीआरएस के निरीक्षण के बाद सब कुछ ठीक मिला। सीआरएस ने विद्युत ट्रेन चलाकर स्पीड ट्रायल किया। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक स्पीड डायल सफल रहा। अब 15 जनवरी से इस रेलवे खंड पर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। जिससे गोंडा व बहराइच के जनपद के 80 लाख लोगों को सीधे तौर से लाभ मिलेगा। यह लोग कम समय में गोंडा से बहराइच व बहराइच से गोंडा आ -जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें