फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सिग्नल से चलेगा ट्रैफिक, कैमरे से होंगे चालान

Mon, 23 Sep 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के अंबेडकर, गुरुनानक और झूलेलाल चौराहे पर यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। ट्रैफिक मैनेजमेंट के तहत सिग्नल से यातायात का संचालन होगा। यातायात नियम तोड़ने वाले वाहनों का सीसीटीवी कैमरों से चालान किया जाएगा। इससे जहां जाम की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं, संदिग्धों समेत अन्य पर पैनी नजर रखी जाएगी। प्रशासन स्तर से सीसीटीवी कैमरे और ट्रैफिक सिग्नल लगाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

डीएम नेहा शर्मा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में शहर के तीन प्रमुख चौराहों की सुरक्षा व यातायात प्रबंधन दुरुस्त करने के लिए रणनीति बनाई। गुरुनानक, अंबेडकर और झूलेलाल चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे और ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि जिले के किसी भी चौराहे पर अभी तक ट्रैफिक सिग्नल की व्यवस्था नहीं है। शहर में जाम की समस्या से आमजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे निजात दिलाने के लिए व्यापारियों व स्वास्थ्यकर्मियों समेत अन्य की ओर से मांग की गई थी। ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। ऐसे में ऑटोमेटिक चालान की व्यवस्था से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा। बैठक में डॉ. रश्मि वर्मा, आरके सरोज, शैलेंद्र त्रिपाठी, सौरभ वर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें