फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आज दो बजे से बदला रहेगा यातायात

Sun, 14 Apr 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी पर श्रद्धालु अयोध्या पहुंचने लगे हैं। ऐसे में पुलिस-प्रशासन ने सक्रियता बढ़ाने के साथ ही यातायात दुरूस्त करने के लिए रूट ए, बी और सी तैयार किए हैं।
विज्ञापन

प्राण प्रतिष्ठा के दौरान यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस-प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। सोमवार दोपहर दो बजे से रूट में बदलाव रहेगा। यह व्यवस्था अयोध्या में चैत्र रामनवमी में स्नान व रामलला दर्शन के बाद 19 अप्रैल तक लागू रहेगी। भारी वाहन सीधे अयोध्या के रास्ते से नहीं जा सकेंगे। रविवार देर शाम एसपी विनीत जायसवाल ने नवाबगंज इलाके में कटरा शिवदयालगंज का जायजा लिया। इस दौरान एसपी ने एएसपी पश्चिम राधेश्याम राय, सीओ सौरभ वर्मा व नवाबगंज इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न होने पाए। उन्होंने यातायात व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा के समुचित इंतजाम की तैयारियां भी परखीं।

रूट ए
जो वाहन दर्जीकुआं से डायवर्ट किए जाएंगे, उन्हें झिलाही रेलवे क्राॅसिंग होते हुए मनकापुर-उतरौला रोड, डुमरियागंज होकर भेजा जाएगा।
रूट बी
जो वाहन दर्जीकुआं से मोतीगंज-मनकापुर मार्ग की ओर डायवर्ट किये जाएंगे उन्हें मोतीगंज, मनकापुर-मसकनवां बाजार, बभनान होकर रवाना किया जाएगा।
रूट सी
जो वाहन दर्जीकुआं से मोतीगंज-मनकापुर मार्ग पर डायवर्ट किये जाएंगे उन्हें आवश्यकता प्रतीत होने पर मनकापुर-कोल्हमपुर मार्ग होते हुए लोलपुर पुल की तरफ डायवर्ट कर बस्ती जनपद की ओर भेजा जाएगा।

पलिया नगर पालिका में अंबेडकर जयंती के दौरान मौजूद पालिकाध्यक्ष व स्टाफ। संवाद

Next
AU ऐप में पढ़ें