फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने लगाया जाम

Fri, 01 Apr 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
जाम लगाते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 सराफा व्यापारियों ने शुक्रवार को गोंडा-लखनऊ मार्ग जाम कर दिया और भारत सरकार व वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। व्यापारियों ने एक्साइज ड्यूटी को हटाने की मांग करते हुए आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया। व्यापारियों ने प्रदर्शन के बाद वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। 
विज्ञापन


सराफा व्यापारी शुक्रवार को अपनी दुकानें बंद कर नगर के चौक घंटाघर पर एकत्र हुए और जुलूस निकाला, जो नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए बस स्टाप चौराहे पहुंचा। यहां करीब आधा घंटे तक व्यापारियों ने गोंडा-लखनऊ मार्ग पर जाम लगाया।

व्यापारियों ने कहा कि मौजूदा सरकार मेक इन इंडिया को बढ़ावा दे रही है। वहीं सौ प्रतिशत देश में बनने वाली ज्वैलरी के कारीगरों एवं स्वर्णकारों को एक्साइज ड्यूटी लगाकर सड़क पर लाने का काम कर रही है, जिससे देश के पांच करोड़ लोगों के सामने रोजी-रोटी की समस्या आ गई है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार नवीन प्रसाद को सौंपा। इस मौके पर महेश कुमार मिश्रा, अरुण कुमार वैश्य, गोविंद कृष्ण मिश्र, मो. आलम, सलीम, रितेश सोनी, यावर हुसैन मुन्ना, विश्वनाथ शाह, मकबूल अहमद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें