फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू के समर्थन में उतरे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से कोरोना के खिलाफ प्रधानमंत्री के आह्वान का समर्थन करते हुए समस्त प्रकार के व्यापार, दुकानें, मॉल सिनेमाघर आदि प्रतिष्ठान 22 मार्च दिन रविवार को बंद रखकर जनता कर्फ्यू में अपनी पूर्ण सहभागिता व समर्थन का वचन दिया है। सरकार के जारी दिशा निर्देशों का अनुशासन में रहकर पालन किया जाएगा।
विज्ञापन

जागरूकता अभियान चलाया
मोतीगंज। क्षेत्र में कई जगह कोरोना वायरस से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें मोतीगंज गढ़ी के प्रधान ने शुक्रवार को प्रथमा यूपी ग्रामीण बैक के सामने जागरूकता गोष्ठी की उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के प्रति लोगों की जागरूकता ही सबसे बेहतर इलाज है। उन्होंने साफ सफाई का विशेष प्रयोग करने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने नि:शुल्क मास्क बांटे। फरेदा सोहांस स्थित सर्वेश्वरी विदा पीठ के प्रबंधक रजनीश नंदन पांडेय ने बीरेपुर बाजार, कहोबा, महेवागोपाल में जगह जगह पोस्टर चिपकवाकर लोगों को जागरूक किया। भवानी प्रसाद शुक्ल इंटर कॉलेज बेसहूपुर के प्रधानाचार्य सुनील शुक्ला ने कहा कि सभी लोग हैंडवॉश किट, मास्क तथा सेनेटाइजर का प्रयोग करें तभी कोरोना जैसे वायरस से बचा जा सकता है।
देश के लिए सभी को एकजुट होना होगा
गुरुवार को पीएम मोदी की ओर से देश को जारी किये गये देश के नाम संदेश में सभी एकजुटता से अपील की गई है। इस पर सभी व्यापारियों में सकारात्मकता देखने को मिली। व्यापारी श्याम जी अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी वर्ग पूरी तरह से देशहित में लिए सभी फैसलों में सरकार के साथ है। सचिन अग्रवाल ने कहा कि जिस तरह से कोरोना से पूरे विश्व में हाहाकार मचा हुआ है उसके सभी का जागरूक होना अति आवश्यक है। सौरभ सिंह ने कहा कि ये समय है कि हम एकजुट होकर इस लड़ाई में शामिल हों। व्यापारी अनिल मित्तल ने बताया कि कोरोना को फैलने से रोकने के लिए हम सभी को अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें