फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: व्यापारी पर डंडे से हमला कर 55 हजार लूटे

Tue, 11 Aug 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर। परसपुर में बनवरिया सिंगरिया मोड़ के पास सोमवार रात बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी पर डंडे से हमला कर 55 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मिझौरा निवासी सुमित सिंह ने बताया कि परसपुर कस्बे में बालपुर रोड पर उनकी दूध डेयरी, बीज भंडार व पशु आहार की दुकान है। सोमवार रात सवा नौ बजे वह दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहे थे। बाबा का इलाज कराने के लिए 55 हजार रुपये जेब में रखे थे। रास्ते में बनवरिया सिंगरिया मोड़ के पास दो बाइकों पर सवार छह बदमाश पहुंचे और उन्हें रोककर डंडे से हमला कर दिया। इससे वह बेहोश हो गए। बदमाश जेब से 55 हजार रुपये लूटकर भाग गए। जब उन्हें होश आया तो घर में फोन किया। इसके बाद उनके पिता रज्जन सिंह मौके पर पहुंचे और घायल सुमित को सीएचसी में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें