फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलरामपुर में मतदान आज

Fri, 16 Oct 2015 11:32 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर व श्रीदत्तगंज ब्लॉक क्षेत्र में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को शुक्रवार को रवाना कर दिया गया है। पोलिंग पार्टियां 17 अक्तूबर को 10 डीडीसी व 241 बीडीसी सीटों पर मतदान कराएंगी। दोनों ब्लॉक क्षेत्र में तीसरे चरण में 3.56 लाख मतदाता 1278 डीडीसी व बीडीसी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन


शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान कराने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियों पूरी कर लीं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने  अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। 

बलरामपुर व श्रीदत्तगंज ब्लॉक में 10 डीडीसी सीटों के 167 व 241 बीडीसी सीटों के 1111 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 3.56 लाख वोटर करेंगे।

सदर ब्लॉक में 159 बीडीसी सीटों पर 761 उम्मीदवारों के लिए दो लाख 26 हजार आठ मतदाता वोट डालेंगे। श्रीदत्तगंज ब्लॉक में 82 बीडीसी सीटों के लिए 350 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला एक लाख 29 हजार 962 मतदाता करेंगे।
विज्ञापन


बलरामपुर व श्रीदत्तगंज ब्लॉक में 496 पोलिंग पार्टियां मतदान कराएंगी। बलरामपुर में 313 पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को स्टेडियम से रवाना की गईं। 46 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है।

श्रीदत्तगंज ब्लॉक मुख्यालय से 183 पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। 27 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है। पोलिंग पार्टियों को जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम प्रीति शुक्ला, एसपी वीडी शुक्ल, सीडीओ अखंड प्रताप सिंह व एडीएम शिवपूजन की निगरानी में रवाना किया गया है।

दोनों ब्लॉक में 23 मतदान केद्रों को अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में  चिन्हित किया गया है। इन सभी केंद्रों पर मतदान की वीडियोग्राफी कराई जाएगी और इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।

बलरामपुर ब्लॉक के 131 मतदान केंद्रों में 14 अतिसंवेदनशील प्लस, 25 अतिसंवेदनशील व 48 संवेदनशील केंद्र चिन्हित किए गए हैं। श्रीदत्तगंज ब्लॉक में 10 अतिसंवेदनशील प्लस, सात अतिसंवेदन व 20 संवेदनशील मतदान केंद्र चिन्हित किए गए हैं।

तीसरे चरण के मतदान के बाद पोलिंग पार्टियों को अपने-अपने ब्लॉक के  स्ट्रांग रूम में मतपेटिकाओं को रखना होगा। बलरामपुर ब्लॉक की मतपेटियां भगवतीगंज स्थित मंडी समिति में और श्रीदत्तगंज ब्लॉक की मतपेटियां राजकीय इंटर कॉलेज दारी-चौरा में रखी जाएंगी। स्टांग रूम पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं।

बलरामपुर व श्रीदत्तगंज ब्लॉक  में तीसरे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। सुपर जोनल, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मोबाइल रहने का निर्देेश दिया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें