विकास खंड हलधरमऊ के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बालपुर में शुक्रवार को वित्त विहीन माध्यमिक शिक्षक संघ गोंडा इकाई की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता वित्त विहीन माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला संरक्षक गंगा प्रसाद शुक्ल ने की। बैठक में जिले भर के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।
वहीं, कॉलेज की छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाल कर एक स्कूल की कक्षा 9 की छात्रा के आत्महत्या पर उसकी आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि दी।
बैठक को संबोधित करते हुए वित्त विहीन माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी संतोष शुक्ला ने छात्रा के परिवारीजनों को संयम बरतने के साथ ही कॉलेज प्रशासन द्वारा किए गए गैर जिम्मेदाराना व्यवहार की निंदा की।
साथ ही मांग की गई कि कॉलेज के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाए। शिक्षक संघ के महामंत्री सुनील शुक्ल ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर दोषी शिक्षक व प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वित्त विहीन शिक्षक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
इस मौके पर विजय कुमार उपाध्याय, दिनेश ओझा, सुनील सिंह, संजय यादव, राम चरन, राधेश्याम मिश्रा, अनिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।