फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मेजबान गोंडा व गोरखपुर के बीच आज होगी खिताबी भिड़ंत

Sun, 09 Nov 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
पुलिस लाइन मैदान में क्रिकेट खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल 
विज्ञापन
गोंडा। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित गोरखपुर जोन की 25वीं अंतर जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को सेमीफाइनल के दो मैच खेले गए। एक मैच में गोरखपुर तो दूसरे में गोंडा ने जीत दर्ज की। सोमवार को मेजबान गोंडा व गोरखपुर के बीच खिताबी भिड़ंत होगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के चौथे दिन रविवार को पहला मैच पूल-बी की टीमों गोरखपुर और कुशीनगर के बीच खेला गया। गोरखपुर टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी और 20 ओवर में चार विकेट पर 260 रन का विशाल लक्ष्य रखा। इसमें दीपक यादव ने 53 गेंद पर 109 रन की शतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुशीनगर टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी। इस मैच में गोरखपुर टीम के दीपक यादव को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ व श्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब दिया गया। ‘बेस्ट बॉलर’ का खिताब कुशीनगर टीम के अनुराग यादव को मिला। उन्होंने चार ओवर में 38 रन देकर तीन विकेट लिए।
दूसरा मैच पूल-ए की टीमों गोंडा बनाम देवरिया के बीच हुआ। इसमें गोंडा टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी। गोंडा टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 210 रन का लक्ष्य रखा। प्रवीण कुमार ने 19 गेंद पर 48 रन की तूफानी पारी खेली। देवरिया टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में नाै विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी। इस मैच में गोंडा टीम के अरविंद राय को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ एवं श्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया। उन्होंने तीन ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट लिए व 17 गेंद पर 31 रन बनाए। श्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब गोंडा के अमित कुमार को मिला।उन्होंने 37 गेंद पर 54 रन बनाए। कमेंट्री अजय कुमार पांडेय व आनंद कुंवर भट्ट ने की। फाइनल मैच सोमवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें