फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा को आज जुटेंगे भक्त

Sun, 24 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
दुखहरणनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आज श्रावण का प्रथम सोमवार है। नगर के दुखहरणनाथ मंदिर व जिले के प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर पर सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग जाएगा। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर रविवार को ही सारी तैयारियां पूरी कर लेने का दावा किया। मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा लेकर आने वाले हर भक्त की मनौती पूरी होती है। यही कारण है कि श्रावण माह भर सोमवार को भक्तों का जमावड़ा रहता है। 
विज्ञापन


शिव भक्तों की मनोकामना पूरी कराने वाला श्रावण माह शुरू हो गया। आज पहला सोमवार पड़ रहा है। नगर में दुखहरणनाथ मंदिर पर जलाभिषेक के लिए सुबह से शिव भक्तों का जमावड़ा शुरू हो जाएगा। इसके अलावा जिले मेंप्रसिद्ध खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर, वजीरगंज स्थित बालेश्वर नाथ मंदिर, मनकापुर के करोहानाथ मंदिर, करनैलगंज नागेश्वर नाथ मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों पर भी लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक करेंगे।

सुबह चार बजे से शुरू होने वाला जिलाभिषेक शाम साढे़ सात बजे तक चलेगा, इसके बाद आठ बजे से भोले बाबा का श्रृंगार किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक सुधीरकुमार सिंह ने बताया कि दुखहरणनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कोतवालीनगर की फोर्स लगाई गई है। प्रसिद्ध पृथ्वीनाथ मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए थानाध्यक्ष खरगूपुर को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें