फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रेक्सड़िया में कड़ा पहरा, बाहरी लोगों की प्रवेश पर रोक

Thu, 17 Sep 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
ग्राम रेक्सड़िया में घर के सामने खेत मे गमगीन हालत में बैठे मृतक विनोद साहनी के पिता, भाई, पुत्र
विज्ञापन
परसपुर। रेक्सड़िया में व्यापारी विनोद साहनी की हत्या के बाद से गांव में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मृतक के घर के साथ गांव के प्रमुख रास्तों पर पुलिस तैनात है। कई जगह बैरियर लगाए गए हैं। बाहरी लोगों को पूछताछ के बाद ही गांव में प्रवेश दिया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के आवागमन पर रोक नहीं है।
विज्ञापन

शाहपुर में पीएसी कैंप कर रही है। मृतक के घर पर गारद के साथ ही सुरक्षाकर्मियों और एलआईयू की तैनाती की गई है। परिजनों के अनुसार, बुधवार को विनोद साहनी की पत्नी ऊषा और बेटी विजयलक्ष्मी बैंक में खाता खुलवाने गई थीं। जानकारी होने पर दो सशस्त्र पुलिसकर्मी उनके साथ बैंक पहुंचे। खाता खुलवाने के बाद दोनों को घर तक छोड़कर आए। एएसपी पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि परिजनों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। अब तक चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, अन्य की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं।
23 को होगी तेरहवीं
मृतक के भाई विनय कुमार साहनी ने बताया कि विनोद साहनी की तेरहवीं 23 सितंबर को है। घर के सामने पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण कार्यक्रम पास के खेत में कराने की तैयारी है। परिजनों के अनुसार, श्रद्धांजलि देने के लिए बाहर से भी लोगों के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

मोबाइल बरामद कराने की मांग
परिजनों ने आरोप लगाया कि विनोद साहनी की पिटाई के बाद जब वह मरणासन्न हालत में थे, तभी उनका मोबाइल फोन गायब हो गया। उनका कहना है कि फोन में कई जरूरी जानकारियां और अन्य सामग्री है। परिजनों का दावा है कि मोबाइल कभी-कभी चालू होता है, जबकि अधिकांश समय बंद रहता है। उन्होंने प्रशासन से मोबाइल बरामद करने की मांग की है। बुधवार को मृतक के भाई विनय कुमार साहनी, पिता अतारु लाल, पत्नी ऊषा, पुत्र राजा साहनी और बेटी विजय लक्ष्मी सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में घर के सामने खेत में बैठे रहे। गांव के लोग भी परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे। परिजनों ने प्रशासन से न्याय दिलाने और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

ग्राम रेक्सड़िया में घर के सामने खेत मे गमगीन हालत में बैठे मृतक विनोद साहनी के पिता, भाई, पुत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें