फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-पानी से गिरे पेड़, टूटे खंभे, बिजली गुल

विज्ञापन
गोंडा के मुजेहना में आंधी में ट्रांसफार्मर समेत टूटकर गिरा विद्युत खंभा। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। अचानक आई आंधी-पानी से कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए। पेड़ों के सड़कों पर गिरने से गोंडा-बलरामपुर राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था घंटों तक ठप रही। सुभागपुर के पास काफी लंबा जाम लगा रहा। वहीं बिजली के खंभों के गिरने और तारों पर पेड़ के गिरने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। शहर के जानकी नगर व बड़गांव क्षेत्र के साथ ही करीब सौ गांवों की बिजली ध्वस्त हो गई। एडीएम राकेश सिंह ने कहा कि उपजिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम तेज आंधी-पानी आने से गोंडा-उतरौला मार्ग पर ही कई जगह पेड़ों के गिरने से मार्ग घंटो बाधित रहा। धानेपुर पावर हाउस के आसपास के मजरों की आपूर्ति भी बाधित हो गई। ग्रामीणों ने एक घंटे के अथक प्रयास के बाद यातायात को बहाल कराया। बुधवार की शाम लगभग 4 बजे तेज हवाओं के साथ बरसात होने से गोंडा उतरौला मार्ग पर बाबागंज के पास दो जगह तथा धानेपुर पावर हाउस के सामने रोड पर ही एक आम का पेड़ उखड़ कर गिर गया। जिससे गोंडा-उतरौला मार्ग के बंद होने के साथ ही धानेपुर और उसके आसपास के मजरों को विद्युत आपूर्ति के लिए बिछाई गई 11000 की लाइन भी पेड़ की चपेट में आ गई।
सेक्शन पोल पर रखा हुआ ट्रांसफार्मर और तीन खंभे भी धराशाई हो गए। जिससे कस्बा धानेपुर, बेलहरी, विशंभर पुर के आसपास की लगभग 70 हजार आबादी को होने वाली विद्युतापूर्ति बाधित हो गई। इसके अलावा कई क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। जिसे ठीक करने के लिए सभी उपकेन्द्रों के बिजली कर्मियों की टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें