फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिना खाद दिए ही लगवा लिया अंगूठा, चार दिन से भटक रहे किसान

Thu, 24 Jul 2025 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
धानेपुर (गोंडा)। साधन सहकारी समिति (बी पैक्स) धानेपुर में खाद वितरण में बड़ी लापरवाही सामने आई है। खाद लेने पहुंचे किसानों का पीओएस मशीन पर अंगूठा लगवाकर सत्यापन तो करवा लिया गया, लेकिन उन्हें खाद नहीं दी गई। अब खाद की आस में चार दिनों से किसान समिति के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

समिति पर आए किसान रानीजोत निवासी अब्बास अली, ओंकार, गंगाराम, जना बनकट निवासी अहमद रजा ने बताया कि सचिव ने बीते सोमवार को मशीन पर अंगूठा लगवा लिया था, लेकिन आज तक खाद नहीं मिल सकी। खाद लेने के लिए प्रतिदिन समिति पर आ रहे हैं, लेकिन समिति पर ताला लटक रहा है। अब कहीं अलग से भी खाद नहीं मिल सकती। समिति के सचिव राधेश्याम प्रजापति ने बताया कि खाद का स्टॉक खत्म हो गया है, कुछ लोग छूट गए थे। दो दिन में उन्हें खाद वितरित कर दी जाएगी। वहीं साधन सहकारी समिति माधवगंज भी बंद रही। माधवगंज के सह सचिव अखिलेश पांडेय ने बताया कि खाद नहीं है, शाम तक आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें