फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आंधी के कारण हाईवे पर टकराए तीन वाहन

Thu, 22 May 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज (गोंडा)। लखनऊ मार्ग पर ग्राम कटरा शहबाजपुर के पास आंधी की वजह से अनियंत्रित हुआ एक ट्रेलर डीसीएम से टकराया गया। इसके बाद डीसीएम रोडवेज बस से टकरा गई। हालांकि हादसे में दो यात्रियों को मामूली चोटें आईं हैं। घटना बुधवार रात करीब दो बजे की है।
विज्ञापन

लखनऊ की तरफ से गोंडा आ रहे तीन वाहन पीछे से टकराए। ग्राम कटरा शहबाजपुर रेलवे क्रॉसिंग से पहले वाहनों की कतार चली आ रही थी। उसी बीच धूल भरी आंधी चलने लगी और बूंदाबांदी होने लगी। एक ट्रेलर का वाइपर सही नहीं था।
इस वजह से ट्रेलर सामने चल रहे डीसीएम से टकरा गया। ट्रेलर और डीसीएम दोनों अनियंत्रित होकर मार्ग के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गए। वहीं डीसीएम ने सामने चल रही रोडवेज बस को टक्कर मार दी। जिससे रोडवेज बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

तीनों वाहनों में भारी नुकसान हुआ। बस में सवार 18 यात्रियों में से दो को मामूली चोटें आईं। जिन्हें पीछे से आ रही दूसरी बस में शिफ्ट कर गोंडा भेज दिया गया। बलरामपुर डिपो की बस के चालक की तहरीर पर पुलिस ने ट्रेलर और डीसीएम चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि बस चालक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें