फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कस्तूरबा स्कूल में वाश बेसिन गिरने से तीन छात्राएं घायल

Thu, 15 May 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकरी(गोंडा)। जफरापुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बुधवार रात वश बेसिन गिरने से तीन छात्राएं घायल हो गईं। तीनों को अयोध्या मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां से एक को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विद्यालय की वार्डन आशा पांडेय ने बताया कि सातवीं कक्षा की छात्रा कीर्ति, शिवानी व मीनाक्षी बुधवार रात खाना खाकर हैंडवाश से हाथ धो रही थीं। तभी टोंटी से पानी आना बंद हो गया। एक छात्रा टोंटी ठीक करने के लिए वाश बेसिन पर चढ़ी। तभी वाश बेसिन भरभराकर गिर गया। इसमें तीनों छात्राएं चोटिल हो गईं। सूचना पर विद्यालय पहुंचे बीएसए अतुल कुमार तिवारी छात्राओं को अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले गए। एक छात्रा की हालत गंभीर देखते हुए लखनऊ रेफर कर दिया गया।
डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नवाबगंज में हुई घटना की जांच के लिए एसडीएम तरबगंज राजीव मोहन सक्सेना एवं अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड व लोक निर्माण विभाग की टीम बनाई है। हैंडवाश यूनिट के निर्माण गुणवत्ता की तकनीकी जांच भी कराई जाएगी। बीएसए को निर्माण के अभिलेख जांच समिति को उपलब्ध कराने तथा जिले के सभी परिषदीय व आवासीय विद्यालयों के भवनों की स्ट्रक्चरल जांच कर जर्जर संरचनाओं का प्रयोग तत्काल रोकने के निर्देश दिए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें