गोंडा। शासन ने लेखपाल व संग्रह अमीन को प्रोन्नति देकर उन्हें राजस्व निरीक्षक बना दिया। अब इनकी तैनाती कर दी गई है। मस्तराम वर्मा, सुखराम वर्मा व वेदप्रकाश पांडेय को तहसील मनकापुर, विक्रमाजीत सिंह, रमेश चंद्र, शेष नारायण जायसवाल व कृष्णानंद यादव को गोंडा तहसील और अमरजीत सिंह, राम आशीष व आरएस मिश्र को तहसील करनैलगंज में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है। (संवाद)