फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: पिटाई के तीन दोषियों को कारावास

Wed, 10 Dec 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। 12 साल पहले भूमि विवाद में घर में घुसकर पिटाई के मामले में बुधवार को अदालत ने फैसला सुनाया है। सिविल जज (जूनियर डिवीजन/एफटीसी द्वितीय) योगेंद्र प्रताप सिंह ने तीन दोषियों को तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

मोतीगंज के जोतिया राजापुर गांव निवासी पिंटू तिवारी ने दो अगस्त 2013 को स्थानीय थाने में एफआइआर दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि 29 जुलाई 2013 को गोंडा न्यायालय से कुछ आवश्यक कार्य निपटाकर घर पहुंचे तो भूमि विवाद को लेकर गांव के ही रंजीत, प्रहलाद व उदय सहित अन्य ने घर में घुसकर पिटाई की। पुलिस ने विवेचना के बाद न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने रंजीत सिंह, प्रहलाद व उदय सिंह को तीन साल की सजा व 11-11 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें