फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कोहरे से प्रभावित हुआ ट्रेन व बसों का संचालन

Wed, 10 Dec 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
लखनऊ हाईवे पर सुबह कोहरे में धीमी गति से जाती बस। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। कोहरे से ट्रेनों और बसों के संचालन पर असर पड़ने लगा है। मुंबई एलटीटी (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) ट्रेन बुधवार को पांच घंटा 41 मिनट देरी से गोंडा पहुंची। कई अन्य ट्रेनें भी देरी आईं। जिससे सर्द मौसम में यात्रियों को ठिठुरते हुए समय बिताना पड़ा।
विज्ञापन

मंगलवार रात से ही घना कोहरा छाया रहा। सुबह छह से सात बजे तक 20 से 30 मीटर तक ही दृश्यता रही। हाल ये रहा कि वाहन चालकों को हेडलाइट और डिपर जलाकर चलना पड़ा। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग रहा है। रात और सुबह के समय रोडवेज बसों की रफ्तार भी धीमी हो जाती है। ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। देहरादून से गोरखपुर जाने वाली राप्ती गंगा एक्सप्रेस बुधवार को पांच घंटे आठ मिनट देरी से गोंडा पहुंची। इसी तरह गोरखपुर तक चलने वाली बहराइच एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा चार मिनट देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें