तरबगंज (गोंडा)। गोवंश तस्करों की पुलिस से हुई मुठभेड़ के बाद तीन गोवंश तस्कर गिरफ्तार कर लिये गये। तस्करों के पास से दो गाड़ी पिकअप और 10 गोवंश बरामद किए गए हैं। थानाध्यक्ष राजनाथ सिंह ने बताया कि मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर दरोगा विनय पांडे तथा प्रेमचंद गुप्ता को भारी पुलिस बल के साथ बनगांव के पास स्थित बनगांव बारह फाटक पर तैनात किया गया था। देर रात दो पिकअप गाड़ियों में गोवंश लादकर तस्कर बनगांव के रास्ते ढेमवा पुल पार कर रौनाही थाना जिला अयोध्या ले जा रहे थे।
पुलिस के रोकने का इशारा करने पर तस्करों ने फायर झोंक दिया जिसके बाद पुलिस ने पीछा किया तो एक गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी रुक गई। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से नरसिंह निवासी गोपीनाथपुर डीह थाना रौनाही सोनू निवासी बेनीपुर पूरे उमराव थाना रौनाही तथा इसरार निवासी शेखपुर रौनाही को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया सोनू के पास से अवैध तमंचा फायर किया हुआ कारतूस तथा नकदी भी बरामद हुई है।
इन तस्करों ने बताया कि पशुओं के अवैध व्यापार मे जयवंत निवासी सकरा पट्टी रौनाही तथा विनोद जुबेर गंज और तरबगंज थाना क्षेत्र के शरीरफगंज निवासी फारुख मदद करते हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों सोनू नरसिंह तथा इसरार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। गोस्करों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट पशु क्रूरता अधिनियम जानलेवा हमला समेत समेत कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।