फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई से आए तीन और परदेशी मिले कोरोना पॉजीटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बाहर से आने वाले परदेसियों के लगातार कोरोना संक्रमित मिलने बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ने लगी है। सोमवार को लगातार तीसरे दिन मुंबई से आये तीन यात्रियों के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद फिर एक बार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

सोमवार को मुंबई से गोरखपुर जा रही एलटीटी एक्सप्रेस से उतरे यात्रियों के कोरोना जांच के बात दो यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गये। वहीं दूसरे ट्रेन से आए एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित यात्रियों को जिला अस्पताल स्थित कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया है।
जिसके साथ जिला कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमितों की संख्या 14 हो गयी है। लगातार तीसरे दिन मुंबई से आने वाली ट्रेन से कोरोना संक्रमित यात्री उतरने से जिले में लोगों की चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन

त्योहार व चुनावों की वजह से जिले में करीब 1500 यात्री प्रतिदिन जिले में वापस आ रहे हैं। लगातार तीन दिनों से मुंबई से आने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में कोरोना संक्रमित यात्री मिल रहे हैं।
ऐसे में उन यात्रियों के साथ यात्रा कर जिले में आये परदेसियों की चिंता बढ़ रही है। जबकि रेलवे स्टेशन पर हुए एंटीजन जांच में इनके रिपोर्ट निगेटिव पाये गये हैं। मेडिकल मोबाइल यूनिट टीम के जिला पर्यवेक्षक हर्ष वर्धन सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाली सभी ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों का एंटीजन जांच किया जाता है।
-जिले में दूसरे प्रदेशों से आने वाले यात्रियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। ऐसे में जनपद के सभी लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें। घर से निकलने पर मास्क लगाए तथा सामाजिक दूरी का पालन करें।डॉ- अजय सिंह गौतम, सीएमओ
टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को जिले के सभी सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित टीकाकरण किया जाएगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सप्ताह में छह दिन तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सप्ताह में तीन दिन क्रमश: सोमवार, गुरुवार तथा शुक्रवार को टीकाकरण किया जाएगा।
सोमवार को जिले के 71 अस्पतालों में कोरोना रोधी टीका लगाया गया। जिसमें मेहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी, बेलसर के बीडीओ सदानंद चौधरी समेत जिले के 60 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों व बीमार व्यक्तियों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें