फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे का ताला तोड़ तीन लाख नकदी व गहने चोरी

विज्ञापन
25द्दस्रड्डश्च20-गोंडा के आवास विकास कालोनी में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। शहर के आवास विकास कालोनी की रहने वाली कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की वार्डेन के घर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने बुधवार की दोपहर तीन लाख रुपये नकदी व आठ लाख रुपये के गहने पार कर दिए। शाम को कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की वार्डेन वापस लौटी तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। मामले में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय की वार्डेन ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के आवास विकास कॉलोनी की रहने वाली सुधा मिश्रा ने बताया कि वह बलरामपुर जनपद में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में वार्डेन के पद पर तैनात हैं। बुधवार सुबह वह घर में ताला लगाकर बलरामपुर चली गई थीं। देर शाम जब विद्यालय से वापस लौटी तो घर के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था। सुधा ने बताया कि परिवार में शादी की तैयारी चल रही थी। इसलिए तीन लाख रुपये नकदी रखी व गहने रखे थे। जो चोरों ने पार कर दिया। सुधा ने चोरी गए गहनों की कीमत आठ लाख रुपये बताई है। सुधा ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें