फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में तीन लोगों की मौत

Fri, 12 Feb 2016 11:43 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।    
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन के वाल्मीकि बस्ती निवासी सुनील कुमार (20) बाइक से अपनी पत्नी मीना (18) के साथ गुरुवार देर शाम करनैलगंज में रिश्तेदारी से लौट रहा था।

इसी बीच गोंडा-लखनऊ मार्ग पर चौपाल सागर के पास वह कार की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी मीना का पैर टूट गया। लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


वहीं, कोतवाली देहात क्षेत्र के रामनगर तरहर गांव निवासी तिलकराम गुरुवार देर शाम घर लौट रहा था। बताया जाता है कि गांव से कुछ दूर फैजाबाद रोड पर उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे अस्पताल भेजवाया, जहां उसकी मौत हो गई।

उधर, शुक्रवार को सुबह सड़क हादसे में एक मजदूर की जान चली गई। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम ठोंढहंस के कुरमियनपुरवा निवासी हरीश कुमार सुबह साइकिल से मजदूरी के लिए निकला था।
विज्ञापन


वह अपनी साइकिल से शहर आ रहा था। तभी गोंडा-बहराइच रोड पर पंडरीशंकर गांव के पास एक ट्रक की चपेट में आ गया, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें