फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से तीन मकान जले

Wed, 18 Jan 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
आग से जले मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आंटा गांव के मजरे रोहनी पुरवा में मंगलवार की रात लगी आग से  तीन घर जलकर राख हो गए। आग की चपेअ में आने से दो पशुओं की झुलसकर मौत हो गई। आग से एक लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


थाना परसपुर क्षेत्र के आंटा गांव के मजरे रोहनीपुरवा के रहने वाले रामसेवक ने बताया कि मंगलवार  रात उसके छप्पर के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटों ने पड़ोस के राजेश व संतोष के छप्पर को भी पकड़ लिया।

आग बुझाने के लिए गांव के लोग दौड़े। मगर तब तक आग बढ़ चुकी थी। देखते ही देखते तीनों के छप्पर के घर जलकर राख हो गए। आग की चपेट में आने से रामसेवक की गाया व बछिया झुलसकर मर गई। आग से सभी के गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग से एक लाख रुपए की संपति का नुकसान हुआ है। आग की सूचना पर हलका लेखपाल महेश ने बताया कि आग से हुए नुकसान का आंकलन किया गया है। रिपोर्ट तहसील को भेजी जा रही है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें