नएपुरवा में सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन करते विधायक अजय सिंह। स्रोत: सोशल मीडिया
करनैलगंज। नयेपुरवा और त्रिवेदीपुरवा के ग्रामीणों की राह आसान होने की उम्मीद जगी है। शुक्रवार को भाजपा विधायक अजय सिंह ने क्षेत्र में 4.30 करोड़ रुपये से तीन संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। इनमें नयेपुरवा से त्रिवेदीपुरवा तक 700 मीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस पर 9.70 लाख रुपये खर्च होंगे।
पहली परियोजना के तहत दुबाई मार्ग से हृदयवैश्य पुरवा, खोदनापुर और गौरी पांडेय पुरवा होते हुए गोसाई पुरवा तक 3.5 किलोमीटर सड़क बनेगी। इस पर 205.78 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नरायनपुर माझा संपर्क मार्ग से हीरापुर कमियार, चौधरीपुरवा और चौहानपुरवा को जोड़ने के लिए भी 3.5 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी। इस परियोजना की लागत 214.62 लाख रुपये है। इन संपर्क मार्गों के बनने से कई पुरवों के ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। (संवाद)