फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सराफ की आत्महत्या के मामले में नामजद तीन आरोपी गिरफ्तार

Wed, 17 Apr 2024 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (गोंडा)। सराफा कारोबारी संजय सोनी की आत्महत्या के मामले में नामजद तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

तुर्काडीह बाजार निवासी सराफ संजय सोनी ने सूदखोरों की प्रताड़ना से तंग होकर सोमवार रात चमदई पुल पर अपनी कनपटी में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उनका शव मंगलवार सुबह पुल पर मिला था। संजय की पत्नी बिंदु ने मंगलवार को शनि सोनी निवासी ग्राम हरनाटायर बनकटवा थाना मनकापुर, संत कुमार तिवारी निवासी ग्राम नियामतपुर थाना वजीरगंज व बृजेश सिंह निवासी ग्राम सेहरिया थाना वजीरगंज व दो-तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। आरोप था कि उनके पति ने कर्ज ली गई रकम लौटा दी थी। इसके बावजूद शनि गिरवी रखे गहने नहीं लौटा रहा था। वह और रकम देने का दबाव बना रहा था। इसी के चलते संजय ने आत्महत्या कर ली।
थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को बुधवार को बंधवा चौराहा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय रवाना कर दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें