फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोंडा: असलहे से धमकाकर युवती से किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कराकर शादी का बनाया दबाव

Mon, 21 Jun 2021 08:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा

सार

गोंडा जिले में दुष्कर्म व जबरन धर्म परिवर्तन कराने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में युवती के पिता की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागीचे में गई युवती को असलहे से धमकाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक ने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया।

विज्ञापन

आरोपी युवक ने युवती को किसी से न बताने की धमकी भी दी है। मामले में युवती के पिता ने कोतवाली मनकापुर में आरोपी युवक समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस आरोपियों की तलाश में छापा मार रही है।

कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीया युवती के पिता ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा कि सोमवार की सुबह उसके गांव का ही रहने वाला एक युवक अपने तीन रिस्तेदारों के साथ असलहा लेकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने असलहा दिखकार धमकाते हुए उसकी बेटी को जबरन घर से बाहर घसीट ले गए।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी युवक उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। युवती के पिता के मुताबिक उसकी बेटी ने रो-रोकर उन्हें बताया कि दो दिन पूर्व वह शाम को सागौन के बागीचे में गई थी।
तभी आरोपी युवक ने असलहे से धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपी युवक ने दुष्कर्म के बारे में किसी से न बताने की धमकी देने हुए उसकी बेटी पर धर्म परिवर्तन कराकर शादी का दबाव भी बनाया। युवती के पिता ने बताया कि उसकी बेटी पूरी व्यथा बता रही थी।

तभी आरोपी युवक और उसके साथी उसकी बेटी का जबरन उठा ले गए। शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़े और आरोपियों का पीछा किया तो आरोपी युवती को छोड़कर फरार हो गए। कोतवाली मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर ने बताया कि तहरीर मिली है, आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापा मारा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें