फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में वारदात: लड़की ने किया प्रेम विवाह, नाराज परिजनों ने लड़के का घर फूंका

Mon, 21 Jun 2021 08:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के फिरोजपुर जिले में प्रेम विवाह से खफा परिजनों ने लड़के के घर को फूंक दिया। इस वारदात से डरे पीड़ित के घरवाले गांव में नहीं घुस रहे हैं। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव बंधनी जैमल सिंह वाला में घर से भाग कर शादी रचाने से नाराज लड़की के परिजनों ने लड़के के घर में आग लगा दी। आग में घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। उधर, थाना कुलगढ़ी पुलिस ने सोमवार को पीड़ित के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गांव बंधनी जैमल सिंह वाला निवासी पीड़ित ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका छोटा भाई और गांव की ही एक लड़की आपस में प्यार करते हैं। लड़की अपने घर से भाग कर उनके घर आ गई और वहां से उसके भाई को लेकर चली गई। दोनों ने शादी करने के बाद हाईकोर्ट में सुरक्षा की याचिका दाखिल की थी। 

लड़की के परिजन मुझे धमकी दे रहे थे। यह वजह से मैं अपना परिवार लेकर बाहर चला गया। आरोपियों ने 10 जून को उनके घर में आग लगा दी। घर में रसोई गैस सिलेंडर पड़ा था जो आग लगने से फट गया। घर में पड़ा घरेलू सामान जल कर नष्ट हो गया। डर के मारे परिवार के सदस्य गांव में नहीं घुसे। 
विज्ञापन


पीड़ित परिवार ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। उधर, उक्त मामले की जांच कर रहे थाना कुलगढ़ी के एएसआई बलबीर सिंह के मुताबिक चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपी फरार हैं। सभी की तलाश जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें