फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 300 अनफिट वाहनों से स्कूल जा रहे हजारों नौनिहाल

Sat, 17 Aug 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर संभागीय परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पंजीयन अधिकारी ने तमाम अनफिट वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया। इसके बावजूद जिले में 300 अनफिट स्कूली वाहनों से बच्चे ढोए जा रहे हैं। शुक्रवार को बालपुर के पास दो बसों की टक्कर के बाद विभाग ने अनफिट वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। ऐसे वाहनों का संचालन पाए जाने पर पंजीयन निरस्त कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


संभागीय परिवहन विभाग में 827 स्कूली वाहनों का पंजीयन है। मगर इनमें से 300 स्कूली वाहन ऐसे हैं, जिनका फिटनेस ही नहीं है। इसके बावजूद अनफिट स्कूली वाहनों से बच्चे ढोए जा रहे हैं। हालांकि पंजीयन अधिकारी ने इनमें से 278 वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया है। वाहनों के संचालकों को फिटनेस कराने के लिए नोटिस भी जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद वाहनों की फिटनेस नहीं कराई गई।
शुक्रवार गोंडा-लखनऊ मार्ग पर बालपुर के समीप नकहा मोड़ पर दो बसों की भिड़ंत में सात बच्चे, दोनों बसों के चालक व एक परिचालक घायल हो गया था। इस पर विभाग ने अनफिट वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। विभाग ने अब अनफिट वाहनों के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। ऐसे वाहनों का पंजीयन निरस्त करने की तैयारी है।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन आरसी भारतीय ने बताया कि अनफिट स्कूली वाहनों के संचालन को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। अनफिट वाहनों का पंजीयन निलंबित किया जा चुका है। संचालन होने पर पंजीयन निरस्त कर दिया जाएगा। यात्रीकर अधिकारी समय-समय पर चेकिंग कर रहे हैं। अनफिट वाहन का संचालन पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें