फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, जेवर सहित सामान उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान (गोंडा)। छपिया थाना क्षेत्र के बुकनापुर गांव में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए उसमें रखे जेवर बर्तन सहित नगदी समेट ले गए। घटना की जानकारी पीड़िता को रविवार को उस समय हुई जब वह अपने मायके से घर पहुंचीं। पीड़िता ने छपिया पुलिस को तहरीर देकर मामले की जानकारी दी है। पीड़िता गीता यादव पत्नी ज्वाला प्रसाद यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि वह अपने मायके गई थी।
विज्ञापन

रविवार को जब वह अपने घर वापस पहुंची तो देखा कि घर के दरवाजा का ताला टूटा हुआ है व घर में रखे सामान बिखरे हुए हैं। घर का नजारा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गया। बाद में घर में रखे सामानों को जब खोजबीन करने लगी तो पता चला कि दो मंगलसूत्र, एक सीकड, कान की झुमकी, दो पावजेब, झुमका एलईडी टीवी सहित लगभग दस हजार का बर्तन व 500 नगदी चोर उड़ा ले गए हैं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष छपिया संजय तोमर ने बताया कि फिलहाल तहहरीर अभी नहीं मिली है मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें