फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: महिला उत्पीड़न के मामलों में नहीं चलेगी ढिलाई

Wed, 16 Oct 2024 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के सर्किट हाउस में समस्याएं सुनतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही व मौजूद अ​धिकारी। स
विज्ञापन
राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी पीड़ितों की समस्याएं संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोंडा। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही ने बुधवार को सर्किट हाउस में
महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों को चेताया कि महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की सुनवाई में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। पीड़ित महिलाओं से मुलाकात के बाद आयोग की सदस्य ने बालिका गृह का निरीक्षण कर महिला ग्राम प्रधान, शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी की।
आयोग की सदस्य ऋतु शाही ने 20 पीड़ित महिलाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान 6 प्रकरणों का मौके पर ही पक्षकार की सहमति के आधार पर शिकायत का त्वरित निस्तारण भी कराया गया। अन्य 14 मामलों को समयबद्ध स्तर पर गुणवत्तापूर्ण तरह से निस्तारित कराने के लिए निर्देशित किया गया। इसके बाद वह पोर्टरगंज स्थित बालिका गृह का निरीक्षण करने पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान कहा कि आवासित बालिकाओं के खानपान और स्वास्थ्य का अच्छी तरह से ध्यान रखा जाए। इसके बाद सर्किट हॉउस में महिला ग्राम प्रधान, महिला शिक्षक व आंगनबाड़ी वर्कर्स के साथ भी एक बैठक की। कहा कि सभी लोग महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही मिशन शक्ति मुहिम के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें। इस दौरान अपर उपजिलाधिकारी, सीओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी और जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी व महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें