फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आनंद सिंह की तेरहवीं पर भोज नहीं श्रद्धांजलि सभा होगी

Tue, 15 Jul 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने अपने पिता व मनकापुर कोट के राजा पूर्व सांसद आनंद सिंह उर्फ अन्नू भैया की तेरहवीं पर भोज की परंपरा को खत्म करने का निर्णय लिया है। 18 जुलाई को तेरहवीं पर श्रद्धांजलि सभा और सेवा संकल्प कार्यक्रम होगा, जिसमें गरीब बेटियों का विवाह कराने का संकल्प लिया जाएगा।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर यह जानकारी देते हुए केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री ने वेद, पुराण और रामायण का हवाला देते हुए कहा कि पिता के लिए जनसेवा धर्म थी तो लोकहित राजधर्म। वे निज स्वार्थ से ऊपर उठकर जीवनभर जनता के कल्याण के लिए समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि पितरों की तृप्ति के लिए समाज के वंचितों और गरीबों की सहायता करना ही सच्चा तर्पण है। इसी दृष्टिकोण से पूर्व सांसद की तेरहवीं पर यह पहल की जा रही है।
इधर, अमेठी के पूर्व सांसद राजा संजय सिंह, प्रयागराज के सांसद उज्ज्वल रमण सिंह सहित अन्य नेताओं ने मनकापुर कोट पहुंचकर आनंद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर कुंवर जयवर्धन सिंह, चैयरमैन दुर्गेश कुमार सोनी, पूर्व विधायक राम विशुन आजाद, राजीव रस्तोगी, यूपी सिंह, अंग्रेज सिंह, हरीश पांडेय, पंकज सिंह, जगदेव चौधरी, कमलेश पांडेय, जनार्दन वर्मा, विनय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें