फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जगह नहीं होंगे छह से अधिक बूथ

Wed, 02 Sep 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेकर मतदेय स्थलों के साथ ही बूथों का सत्यापन भी शुरू हो गया है। एक स्थान पर छह से अधिक बूथ नहीं बनाए जाएंगे। जबकि 800 से अधिक मतदाता होने पर ही अलग से बूथ बनाया जाएगा। दो दिन में सत्यापान रिपोर्ट तैयार कर इसे आयोग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


ये बातें एसडीएम वीके सिंह ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर बुधवार को मतदान बूथों का स्थलीय निरीक्षण किए जाने को लेकर कहीं। उन्होंने बताया कि जहां-जहां बूथों के भवन निष्प्रयोज्य हो चुके है, उन्हें बदला जाएगा। जबकि दबंग लोगों के घर के सामने बने बूथ भी परिवर्तित किए जाएंगे। जहां पर छह से अधिक बूथ हैं, उन्हें अलग कर उसी कैंपस में अलग से बूथ बनाया जाएगा।

एसडीएम ने बताया कि अब तक दो मतदान केंद्रों के नाम सामने आए है, जिसमें परसपुर में 15 बूथ व आटा में सात बूथ हैं। इसमें से बूथों को अलग किया जाएगा। बूथों के सत्यापन के लिए चुनाव कार्य में लगे कर्मचारियों, राजस्व निरीक्षकों, लेखपालों को लगाया गया है। इसके अतिरिक्त 35 शिकायतें अब तक उनके पास आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्हें दिखवाया जा रहा है। कुछ स्थानों पर बूथ बदलने की भी मांग की गई है। शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें