फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: युवक का शव पहुंचने पर मची चीख-पुकार

Wed, 31 Dec 2025 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियाडीह। जिले वजीरगंज के नगवा निवासी रामराज (36) की दिल्ली में मौत हो गई थी। बुधवार को शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पत्नी अचेत होकर गिर गईं। गांव वाले व रिश्तेदार सांत्वना देते नजर आए।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार रामराज दिल्ली सिक्योरिटी गार्ड था। दिल्ली में सोमवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। साथी उसे आननफानन गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। रामराज के दो पुत्रियां लक्ष्मी (5) व आराध्या (तीन माह) हैं। मृतक का शव मंगलवार को देर शाम को गांव उसके आवास पहुंचा। नगवा प्रधान स्वामीनाथ सिंह ने बताया कि मृतक का बुधवार को अयोध्या में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें