फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नसबंदी कैंप में लापरवाही पर कार्रवाई में भी ढिलाई

Fri, 02 Jan 2026 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज। सीएचसी में बीते 20 दिसंबर को आयोजित नसबंदी कैंप में महिलाओं को ऑपरेशन के बाद फर्श पर लिटाने के मामले में अब तक जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। सीएचसी अधीक्षक ने कहा कि दोबारा ऐसी गलती होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कैंप में 13 महिलाओं की नसबंदी की गई थी। इनमें से पांच को बेड उपलब्ध कराया गया, जबकि अन्य सभी को ऑपरेशन के बाद फर्श पर लिटा दिया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नवनीत गौरव सिंह ने बताया कि किसी कर्मचारी का जवाब संतोषजनक नहीं है। सभी स्वयं को निर्दोष बता रहे हैं। सभी का स्पष्टीकरण सीएमओ को भेजा गया है। अंतिम निर्णय वहीं से होगा। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को सीएचसी में पुनः नसबंदी कैंप आयोजित किया जा रहा है, जिसमें इन्हीं कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

इनसे मांगा था स्पष्टीकरण

फार्मासिस्ट सीतानाथ उपाध्याय और अजय मिश्र, वार्ड बॉय पवन कुमार, कृष्णकांत यादव और अमित पांडेय, वार्ड आया नीलम, स्वीपर राजेश कुमार, सत्यप्रकाश शुक्ल और शिवानंद चौहान से स्पष्टीकरण मांगा गया था। सभी ने जवाब दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें