फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: धानेपुर, इटियाथोक में गुल रही बिजली

Sat, 01 Jun 2024 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा बाजार और राजापुर परसौरा समेत अन्य इलाकों में भी ध्वस्त रही व्यवस्था
विज्ञापन

कहीं तीन व दो दिन बाद भी नहीं दुरूस्त हो पाई व्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। भीषण गर्मी में विद्युत विभाग की व्यवस्था ध्वस्त रही है। धानेपुर, इटियाथोक, कटरा बाजार और राजापुर परसौरा समेत अलग-अलग इलाके में बिजली गुल रही है। आरोप है कि सूचना के बावजूद भी व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई है। भीषण गर्मी में उपभोक्ता परेशान हैं। अधिकारियों ने दावा किया कि व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए फीडर बांट कर लोड कम किया जा रहा है।
धानेपुर संवाद के अनुसार, नगर पंचायत वार्ड सात के बाबूराम पुरवा व वार्ड 10 के प्रसादी पुरवा में लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर बृहस्पतिवार को जल गया। सभासद घनश्याम वर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल जाने की सूचना जेई को दी गई है। लेकिन शनिवार की शाम तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। स्थानीय निवासी दिनेश सोनी, फूलचंद, छोटू , सोनू सोनी आदि ने बताया कि 28 मई से ही ट्रांसफार्मर खराब चल रहा है। अवर अभियंता ज्ञानेंद्र कुमार को फोन किया गया लेकिन उनका फोन नही उठा।
विज्ञापन

इटियाथोक संवाद के अनुसार, बृहस्पतिवार की रात पानी का मोटर चलाने वाले लोगों ने ट्रांसफार्मर से सीधे कनेक्शन जोड़ने का प्रयास किया। इस दौरान ट्रांसफार्मर की केबल में आग लग गई। शनिवार की दोपहर संविदा कर्मियों ने केबल दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन

पोल टूटने से आपूर्ति दस घंटे रही बाधित
कटराबाजार संवाद के अनुसार, कटरा-करनैलगंज मार्ग पर पहाड़ापुर के पास दोपहर तीन बजे कटरा से करनैलगंज की ओर जा रही क्रेन मार्ग के बगल लगे 33 केवीए पोल से जा टकराई। जिससे पोल टूट गया और हाईटेंशन तार नीचे गिर गयाष। गनीमत रहा कि इससे राहगीरों हानि नहीं हुई है। आसपास के लोगों की सूचना पर आपूर्ति बंद कराई गई। अवर अभियंता आदर्श ओझा ने बताया कि कटरा शाहजोत गांव के पास नहर का कार्य कर क्रेन वापस करनैलगंज की ओर आ रही थी। तभी पहाडापुर नहर के पहले मार्ग के किनारे लगे पोल से जा टकराई जिससे पोल टूट गया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें