फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सवर्ण समाज की आर्थिक स्थिति का हो सर्वेक्षण

Mon, 28 Apr 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
धानेपुर के बिहुरी स्थित भक्तिन माता स्थान पर  भगवान परशुराम जयंती के पूर्व संध्या में आयोजित का
विज्ञापन
गोंडा। भगवान परशुराम की जयंती व अक्षय तृतीया के दो दिन पहले धानेपुर के ग्राम बिहुरी स्थित भक्तिन माता स्थान पर सोमवार को जयंती समारोह व विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सवर्ण समाज का मुद्दा छाया रहा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि श्रीराम पांडेय ने सवर्ण समाज की स्थिति पर प्रकाश डाला। साथ ही एकजुटता पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र मिश्र सूर्य ने कहा कि ब्राह्मण जाति नहीं, अपितु एक विचारधारा है, जिसमें समस्त मानवजाति के कल्याण की भावना है। ब्राह्मण समाज ने सामाजिक समरसता बनाने के लिए बहुत त्याग किया, लेकिन आज राजनीतिक स्वार्थ के कारण उसकी गलत छवि बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आज देश में ब्राह्मणों की स्थिति चिंताजनक है। किसी भी सरकार ने ब्राह्मणों की सुध नहीं ली। दिनोंदिन स्थिति गंभीर होती जा रही है। वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में ब्राह्मण व सवर्ण समाज को अपनी चिंता स्वयं करनी होगी। उन्होंने सवर्ण समाज की आर्थिक स्थिति का सर्वेक्षण कराने की मांग की। इस मौके पर करुणा सिंध मिश्र, संतोष दूबे, केके तिवारी, अभिषेक मिश्र, रवि प्रताप पांडेय, राहुल पांडेय, आलोक शुक्ल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें