फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दो गांवों से 60 लाख की चोरी

Wed, 12 Aug 2026 08:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
घर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
करनैलगंज। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात चोरों ने दो गांवों में चार घरों को निशाना बनाया। हीरापुर कमियार के चौहानपुरवा में वर्तमान प्रशासक, लेखपाल समेत तीन घरों में घुसकर चोर चार लाख की नकदी और जेवरात उठा ले गए। करीब 60 लाख रुपये की चोरी हुई है। इसके बाद चोरों ने वीरपुर के मुरावनपुरवा में भी चोरी का प्रयास किया। यहां गृहस्वामी के बेटे की नींद खुल गई। विरोध करने पर चोरों से उसकी हाथापाई हो गई, जिसमें वह घायल हो गया। शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। पुलिस ने मौके पर छानबीन की।
विज्ञापन

चौहानपुरवा में गर्मी के कारण अधिकांश लोग छतों पर सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर चोर झाड़ियों और बाउंड्रीवॉल को पार कर घरों में पीछे से दाखिल हुए। तीन घरों के करीब आठ कमरों के ताले तोड़कर अलमारियों और बक्सों को खंगाला। गांव के देवपाल सिंह ने बताया कि चोर घर से 2.50 लाख रुपये, सोने चांदी के जेवर और लेखपाल बलजीत सिंह के घर से 1.50 लाख रुपये नकदी व जेवर लेकर भाग निकले।
ग्राम प्रशासक पंकज सिंह ने बताया कि चोर छह हजार रुपये, करीब 35 तोला सोना और 2.6 किलोग्राम चांदी उठा ले गए। बताया गया कि भतीजे सौरभ की शादी पिछले नवंबर में हुई थी। शादी के जेवर भी घर में रखे हुए थे। वह भी चोरी हो गए। बुधवार की सुबह जब सोकर उठे तो कमरों में अलमारी व बक्से खुले मिले, सामान बिखरा पड़ा था। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि तीन अलग-अलग तहरीर मिली हैं। रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


चोरों से भिड़ा युवक, घायल
वीरपुर के मुरावनपुरवा निवासी अजीज के घर में घुसने की आहट पर उनके बेटे अजीम की नींद खुल गई। उसने चोरों का विरोध किया तो हाथापाई हो गई। इसमें अजीम घायल हो गया। शोर मचाने पर चोर मौके से भाग निकले। गृहस्वामी के अनुसार घर से चोर पांच हजार रुपये नकदी, सोने का झाला और पायल लेकर भाग गए।

पुलिस ने शुरू की जांच
ग्रामीणों के अनुसार सुबह करीब 4:30 बजे सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस पर देर से पहुंचने का आरोप लगाया। इसके बाद सीओ आनंद राय, इंस्पेक्टर क्राइम उमाशंकर राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक, डॉग स्क्वायड, एसओजी और सर्विलांस टीम ने भी घटनास्थल की जांच की और साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें