फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

Mon, 17 Aug 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजेहना। धानेपुर निवासी राकेश विश्वकर्मा (35) की रविवार को मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। पिछले दिनों वह बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां, छोटे भाई समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


मृतक के छोटे भाई राजेश कुमार ने बताया कि एक अगस्त को राकेश अपने घर के सामने खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान रविवार को राकेश की मौत हो गई। थानाध्यक्ष विपुल पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें