फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बस में नौ यात्री मिले बेटिकट, परिचालक की सेवा समाप्त

Mon, 17 Aug 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बहराइच जा रही गोंडा डिपो की रोडवेज बस के औचक निरीक्षण में नौ यात्री बिना टिकट यात्रा करते पाए गए। मामले में परिचालक की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर उसकी सेवा समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन

आरएम अरविंद यादव ने शनिवार को बस की जांच की थी। इस दौरान नौ यात्रियों के पास टिकट नहीं मिला। परिचालक विशाल कुमार गुप्ता से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन वह कोई उचित जवाब नहीं दे सके। इसके बाद उनकी सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की गई। वहीं, लगातार बिना टिकट यात्रियों के पकड़े जाने से बसों की निगरानी करने वाले सहायक यातायात निरीक्षकों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि आरएम के निर्देश पर संबंधित परिचालक की सेवा समाप्त कर दी गई है। मामले के अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें