फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बस ने दो युवकों को कुचला

Sun, 17 Jul 2016 11:35 PM IST
Amar ujala Bureau
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बेकाबू मिनी बस ने शनिवार रात बाइक सवार दो युवक को कुचल डाला। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस बस को थाने ले आई है। इस मामले में थाना पैकोलिया में बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बाइक सवारों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


थाना खोड़ारे क्षेत्र के पिपरा इस्माइल गांव के रहने वाले तिलकराम का बेटा राम आशीष (28) शनिवार रात साथी गुड्डू (26) पुत्र सजीवन निवासी करनपुर फरेन्दा बुजुर्ग के साथ बाइक से हरैया जा रहा था। वे दोनों बभनान-हरैया मार्ग पर  महेशगंज तिराहे के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रही मिनी बस ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल डाला।

इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पैकोलिया थाने की पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में गुड्डू के पिता राम सजीवन ने थाना पैकोलिया में बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष पैकोलिया सलीमुजफ्फ र खां ने बताया कि बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें