फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: युवक ने फंदा लगाकर जान दी

Sat, 02 Aug 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। देहात कोतवाली क्षेत्र के पसियन पुरवा दुल्लापुर निवासी आशीष यादव (19) ने शनिवार को फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

आशीष अपनी मां मालती देवी व सौतेले पिता गुल्ले यादव के साथ रहता था। शनिवार को पिता गुल्ले खेत गए थे। मां मालती घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान भुसैले में रस्सी से फंदा बांधकर आशीष लटक गया।उसके बाबा जगतराम ने बताया कि रस्सी टूटने से आशीष गिर गया था। कुछ देर बाद आशीष के छोटे भाई विनय की नजर पड़ी। इस पर आनन-फानन आशीष को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उपनिरीक्षक भानु प्रताप मौर्य ने बताया कि घटनास्थल से जरूरी जानकारी जुटाई गई। छानबीन की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें