फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह की महिलाओं ने लगाई प्रदर्शनी, खूब बिके दीए व मोमबत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दीन दयाल अंत्योदय योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों के स्वावलंबन के लिए बुधवार को विकास भवन परिसर में तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। देवीपाटन मंडल आयुक्त एसवीएस रंगाराव व डीएम डॉ. नितिन बंसल ने फीता काटकर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन गोंडा के अंतर्गत जिला ग्राम्य विकास संस्थान झंझरी की ओर से समूह सखी माड्यूल का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के उपरांत आयुक्त ने जनपद के विभिन्न विकासखंडों के 12 स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। आयुक्त ने स्टालों के अवलोकन के दौरान स्वयं सहायता समूह शंकर प्रेरणा स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित मशरूम व मशरूम का अचार भी खरीदा। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए दिये, मोमबत्ती, खोया मुरब्बा, जूट बैग, हींग, बेकरी उत्पादों आदि की गुणवत्ता की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। सीडीओ को इस प्रकार के आयोजन कराने पर बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से जहां एक ओर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का मनोबल बढ़ेगा और प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के आत्म निर्भर भारत अभियान तथा लोकल फॉर वोकल की मुहिम को बल मिलेगा।
मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल विकास भवन परिसर में 13 नवंबर तक लगे रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों तथा जनसामान्य से अपील की है कि वे दीपावली के अवसर पर स्वयं सहायता समूहों के अथक परिश्रम से तैयार किए गुणवत्तापूर्ण उत्पादों को खरीदें जिससे उन्हें अच्छी क्वालिटी के उत्पाद मिल सकें तथा स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक मदद के साथ ही स्थानीय स्तर पर बाजार मिल सके। इस दौरान डीसी एनआरएलएम हरिश्चन्द्र प्रजापति, सुधीर सिंह, नीलाम्बुज कुमार, आदर्श कश्यप तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें