फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने पुल से सरयू में लगाई छलांग

Thu, 06 Aug 2015 11:24 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज क्षेत्र स्थित सरयू पुल से गुरुवार को एक महिला ने पति के सामने ही नदी में छलांग लगा दी। वहां मौजूद कुछ लोगों ने नदी में कूदकर उसे सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि करनैलगंज के बिबियापुर ग्राम निवासी पति-पत्नी मोटरसाइकिल से करनैलगंज बाजार से अपने घर की ओर जा रहे थे। दोनों में कुछ कहासुनी हो रही थी। जब दोनों सरयू पुल पर पहुंचे तो महिला ने अपने हाथ में लिया बैग गिरा दिया।

जब पति ने मोटरसाइकिल रोकी तो महिला ने बैग उठाने के बजाय पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। इस पर पति शोर मचाने लगा। उसकी आवाज सुनकर तमाम लोग एकत्र हो गए। वहीं, घाट पर कई लोग मंदिर पर पूजन-अर्चन कर रहे थे।
विज्ञापन


कई लोगों ने नदी में छलांग लगा दी और पुल के नीचे डूब रही महिला को बांस के सहारे खींचकर बाहर निकाला। नदी से निकालने के थोड़ी देर बाद महिला अपने पति के साथ चली गई। वहां मौजूद लोगों ने जब महिला से नदी में कूदने का कारण पूछा तो उसने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया।

दोनों ने महज अपने गांव का नाम ही बताया। कोतवाल बृजकिशोर यादव ने बताया कि महिला के पुल से कूदने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, मगर तब तक वह वहां जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें