फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 08 Jul 2015 12:05 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस उत्पीड़न से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसमें उतरौला कोतवाल को हटाने की मांग की गई है। सपा जिला सचिव राम शोहरत यादव के नेतृत्व में ग्राम बिरदा बनियाभारी के ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


राम शोहरत ने कहा कि गांव में मुख्य मार्ग पर अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। इस मामले में कोतवाल एक पक्ष के दबाव में दूसरे पक्ष को प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने एक पक्ष के लोगों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी है। कोतवाल के व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों ने कोतवाल को हटाने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि गांव के किसी भी आदमी को फर्जी मुकदमे में फंसाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने एसडीएम उतरौला रामहर्ष मौर्य को ज्ञापन सौंपा। इसमें उतरौला कोतवाल के स्थानांतरण की मांग की गई है। इस अवसर पर घनश्याम, कर्ताराम, संतोषी, राम सागर, मंशाराम, विनोद, पारस आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें