फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर चार शिक्षक निलंबित

Wed, 08 Jul 2015 12:02 AM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. फतेह बहादुर सिंह ने मंगलवार को परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें दो विद्यालय बंद पाए गए। इस पर यहां तैनात चार अध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं अन्य विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति कम पाए जाने तथा साफ-सफाई व्यवस्था सही न होने के कारण छह अध्यापकों की वेतन वृद्धि रोकी गई है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय बनघुसरा का सुबह बीएसए ने निरीक्षण किया तो वह बंद पाया गया। इस पर यहां की प्रधानाध्यापिका शालिनी मिश्रा व सरोज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे दयाल बेलसर के शिक्षक प्राची शुक्ला, प्रभा रानी गैर हाजिर मिलीं, जिन्हें बीएसए ने निलंबित कर दिया।

प्राथमिक विद्यालय लंबरदार पुरवा की शिक्षिका रोशनी सिद्दीकी का तबादला तिलहन पुरवा में हो गया, लेकिन उन्होंने अभी तक न तो चार्ज दिया और न ही अभिलेख उपलब्ध कराए। इससे उनका एक दिन का वेतन रोका गया। यहां की सहायक अध्यापिका सोनू मिश्रा, सुनीता मिश्रा से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। प्राथमिक विद्यालय धनईपट्टी के शिक्षामित्र कृष्ण कुमार पांडेय का मानदेय रोका गया।
विज्ञापन


यहां की हेडमास्टर से स्पष्टीकरण तलब किया गया। प्राथमिक विद्यालय मेरी उम्मेद की शिक्षिका मोनिका अवस्थी से स्पष्टीकरण तथा यहां के प्रेरक रिंकू यादव का मानदेय रोकने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें