फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: वीडियो वायरल होने के मामले में शीर्ष नेतृत्व करेगा फैसला

Sun, 08 Jun 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में जनप्रतिनि​धियों संग बैठक करते एमएलसी विजय बहादुर पाठक। स्रोत: सोशल मीडिया 
विज्ञापन
गोंडा। सुर्खियों में छाए भाजपा कार्यालय के वीडियो वायरल होने के मामले में शनिवार का दिन काफी मायने रहा। सरकार की योजनाओं को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यशाला करने पहुंचे जिला प्रभारी के कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप अनुपस्थित रहे। यही नहीं, कई अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारी भी बैठक में नहीं पहुंचे, जिन्हें बाद में बुलाकर अलग से वार्ता की गई। हालांकि जिलाध्यक्ष की अनुपस्थिति के पीछे जिला प्रभारी ने स्वास्थ्य खराब होने की बात कहते हुए स्पष्ट किया कि वीडियो वायरल होने के मामले में अब पार्टी का शीर्ष नेतृत्व फैसला लेगा। नेतृत्व का फैसला सभी को स्वीकार होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिलाध्यक्ष को नोटिस जारी किया था। उन्हाेंने जवाब दे दिया है। अब नेतृत्व इस पर निर्णय लेगा। ऐसे में किसी को इस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। फिलहाल, जिलाध्यक्ष की अनुपस्थिति को लेकर सियासी हलकों में अलग-अलग कयास लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग राय जाहिर कर रहे हैं।

बैनर पर नहीं दिखा जिलाध्यक्ष का नाम
यह बात अलग है कि जिलाध्यक्ष का स्वास्थ्य खराब होने की बात कही जा रही है, लेकिन कार्यशाला के बैनर में न तो जिलाध्यक्ष का नाम था और न ही फोटो। यही नहीं, भाजपा से जुड़े राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में भी उनकी अनुपस्थिति को लेकर कयासों का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन


पुलिस को नहीं मिले फुटेज
वीडियो वायरल होने के मामले की जांच कर रही पुलिस को अभी तक सीसीटीवी फुटेज नहीं मिले हैं। कोई पासवर्ड न मिलने की बात कह रहा है तो कोई अन्य वजह बता रहा है। फिलहाल, पुलिस अब अपने स्तर से सीसीटीवी फुटेज हासिल करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें