फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से घुसी स्कूटी, युवक की मौत

Sun, 08 Jun 2025 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
सलमान की फाइल फोटो।
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। गोंडा-इटियाथोक मार्ग पर नए गांव के पास शुक्रवार रात स्कूटी सवार इटियाथोक बाजार निवासी सलमान (30) आगे जा रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली में पीछे से टकरा गए। गंभीर रूप से घायल सलमान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

इटियाथोक कस्बे में मोबाइल की दुकान चलाने वाले सलमान शुक्रवार रात 11 बजे स्कूटी से निकले थे। नए गांव के पास हादसे का शिकार हो गए। हेलमेट नहीं पहने होने के कारण सिर पर गंभीर चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि परिजनों ने घटना की सूचना नहीं दी। छानबीन की जा रही है। परिजनों ने बताया कि सलमान का करीब एक साल पहले निकाह हुआ था। वह दो भाइयों में बड़े थे। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



चारा काटते समय बेल्ट टूटकर गिरने से मजदूर की मौत
परसपुर/पसका (गोंडा)। इलाके के बेलमत्थर के अमृतपुरी स्थान के पास स्थित गोशाला में पशुओं के लिए चारा काटते समय चारा मशीन की बेल्ट टूटकर सिर पर गिरने से मजदूर अरुण कुमार पासवान (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें परसपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेलमत्थर टीका मिश्र पुरवा निवासी अरुण रविवार सुबह गांव के पास अमृतपुरी स्थान के पास गोशाला में चारा काट रहे थे। तभी हादसे का शिकार हो गए। उनके चाचा मुन्नालाल ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर तेज प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है। दो भाई व बहनों में अरुण छोटे थे। उनके आठ माह की बेटी है। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें