फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 04 Sep 2015 10:37 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
संबद्धता परिवर्तन न होने पर शिक्षकों ने 10 सितंबर को बौद्घ परिपथ पर चक्का जाम करने की चेतावनी भी शासन-प्रशासन को दी है।
विज्ञापन



बताते चलें कि पूर्व में डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद से संबद्ध एमएलके महाविद्यालय को इस वर्ष सिद्धार्थ विश्वविद्यालय सिद्धार्थनगर से संबद्ध कर दिया गया है।

सिद्धार्थनगर विश्वविद्यालय से संबद्ध किए जाने के कारण महाविद्यालय के शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। शिक्षकों ने महाविद्यालय का सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से संबद्धता समाप्त करके पुन: डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी पूर्व में ही शासन-प्रशासन को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन-प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने से नाराज महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. डीडी तिवारी एवं सचिव डॉ. राजीव रंजन की अगुवाई में शिक्षकों ने शुक्रवार को बांह में काली पट्टी बांधकर महाविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें